भारतीय टीम 2024 में खेलेगी सिर्फ 3 वनडे मैच, जानें कब, कहां और किसके खिलाफ होंगे ये मुकाबले
Indian Team ODI Schedule in 2024: भारतीय टीम इस साल भी काफी व्यस्त रहने वाली है। पिछले कई सालों से आईसीसी टूर्नामेंट हर साल होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। वेस्टइंडीज और यूएस में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। भारतीय टीम भी इसमें खेलेगी।
हालांकि यह हैरान करन वाली बात है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले चार महीने तक भारतीय टीम कोई टी20 मुकाबला नहीं खेलेगी। इस दौरान दो महीने तो आईपीएल ही चलने वाला है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह भी है कि भारतीय टीम इस साल महज 3 ही एकदिवसीय मैच खेलने वाली है।

यह भी नहीं भूलना चाहिए कि साल 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन भी किया जाना है। ऐसे में भारतीय टीम तीन वनडे ही 2024 में खेलेगी, यह चौंकाने वाली बात है। हालांकि 2025 में जनवरी में टीम इंडिया वापस वनडे क्रिकेट की तरफ रुख करने वाली है।
अगले छह महीने तक भारतीय टीम एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेलने वाली है। दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। इसके बाद अब तीन वनडे मुकाबले जुलाई में खेले जाएंगे और बाद में अगले साल जनवरी में एकदिवसीय मुकाबले खेले जाने हैं।
भारतीय टीम इस साल खेले जाने वाले तीनों मुकाबले 1996 वर्ल्ड कप की विजेता टीम श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेलेगी। इसके अलावा इसी सीरीज में तीन टी20 मुकाबले भी शामिल हैं। यह दिलचस्प रहेगा कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं। फ़िलहाल रोहित शर्मा ऑल फ़ॉर्मेट कप्तान हैं, उनके भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
जनवरी में भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत आएगी। पहला मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications