IND vs AUS: सिडनी टेस्ट 3 दिन में समाप्त होने पर टीम इंडिया को नुकसान, BCCI ने लगा दिया पूरा जोर
Indian Cricket Team: सिडनी टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद भारतीय टीम जल्दी घर नहीं आ पाएगी। टीम इंडिया सिडनी में ही अटक गई है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन अभी तक भारतीय टीम के लिए कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड अपने प्लेयर्स को जल्दी वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है।
दरअसल भारतीय टीम के प्लेयर्स के लिए फ्लाईट टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि सिडनी टेस्ट मुकाबले तीन दिनों में ही समाप्त हो गया है। इस वजह से टिकटों की मारामारी देखने को मिली है। प्लेयर्स के अलावा फैन्स को भी स्वदेश लौटना है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे की समाप्ति 7 जनवरी को होनी थी और टीम इंडिया 8 जनवरी को वहां से उड़ान भरने वाली थी। अंतिम टेस्ट मैच 6 जनवरी को समाप्त होने की वजह से अब भारतीय प्लेयर्स को वापस जल्दी लौटना है। बीसीसीआई को टिकट नहीं मिले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार लोजिस्टिक्स मैनेजर इस पर काम कर रहा है। जैसे ही टिकट मिलेंगे, भारतीय टीम को घर वापस आने के लिए रवाना कर दिया जाएगा। कुछ सीनियरों को सोमवार के दिन ही उड़ान भरनी है। देखना होगा कि टीम इंडिया के प्लेयर्स कब वापस लौटते हैं।
टिकटों की उपलब्धता के आधार पर प्लेयर्स की वापसी शुरू हो जाएगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-1 से सीरीज हारकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से बाहर हो गई है। टीम इंडिया लगातार तीसरे साल फाइनल में जाकर हैट्रिक बना सकती थी लेकिन यह मौका गंवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications