IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम सिर पर उठाकर ले गई सामान, देखें वीडियो
Indian team in South Africa: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट दक्षिण अफ्रीका दौरा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनों प्रारूप में सीरीज खेली जानी है। सबसे पहले टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए टीम वहां पहुँच गई है।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंची तो वहां होटल में शानदार स्वागत हुआ। टीम इंडिया डरबन पहुंची है। बीसीसीआई ने एक वीडियो भी शेयर किया है। भारतीय टीम के खिलाड़ी इसमें सिर पर सामान उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। इसके पीछे भी एक वजह है।

टीम इंडिया जब बस में जाने की तैयारी कर रही थी, उस समय बारिश आ गई। इसके बाद खिलाड़ी बस में चढ़ने के लिए भाग गए। वे सिर पर अपना सामान उठाकर भागने लगे। बीसीसीआई के वीडियो में यह द्रश्य भी सामने आया है। जल्दी भागकर खिलाड़ी बस में बैठ गए।
भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन अलग-अलग कप्तान लीड करने वाले हैं। टी20 सीरीज के तीन मुकाबलों में टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव लीड करने वाले हैं। एकदिवसीय सीरीज के लिए रोहित शर्मा कप्तान नहीं होंगे। केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को कप्तानी थमाई गई है।
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टी20 और तीन ही वनडे मुकाबले खेलने हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। टेस्ट मैचों की सीरीज अंत में खेली जाएगी। सफेद गेंद क्रिकेट पहले खेला जाना है। टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है, चहल उनमें से एक हैं। चहल को वनडे में चुना गया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। दोनों ही खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट में खेलने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया को घरेलू टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने पटखनी दी थी, इस वजह से टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के ऊपर ही एक बार फिर से बतौर कप्तान भरोसा जताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications