IND vs SA: फाइनल मैच में भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव, ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव
भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में दमदार वापसी की।
India vs South Africa, 3rd ODI Playing XI: भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में दमदार वापसी की। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन कमाल के फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि तीसरे मैच में भी टीम को उनसे खासी उम्मीदें होंगी।

गायकवाड़ और बिश्नोई को मिल सकता है मौका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कप्तान शिखर धवन ने शहबाज अहमद और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी थी। लेकिन तीसरे मैच में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को बाहर बिठाया जा सकता है। ऋतुराग गायकवाड़ को एक बार फिर टीम में मौका मिल सकता है। रवि बिश्नोई को भी इस मैच में जगह दी जा सकती है, लेकिन कुलदीप यादव पहले से ही बेहतर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ऐसे में विश्नोई को किसकी जगह टीम में शामिल किया जाये, ये सवाल कप्तान को परेशान कर सकता है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में कप्तान की हो सकती है वापसी
दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो तबरेज शम्सी और टेम्बा बावुमा की वापसी हो सकती है। टेम्बा बावुमा दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे, जिस कारण केशव महराज ने टीम की कमान संभाली थी। चोटिल दीपक चाहर पीठ की समस्या के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में वाशिंगटन सुंदर शामिल हुए। दूसरे मैच में वह टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी बने, लेकिन अपने प्रदर्शन से कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर दिखाया जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच का टॉस दोपहर 1 बजे और मैच की पहली गेंद 1:30 बजे डाली जाएगी। मुकाबले को लाइव देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का उपयोग करना होगा। सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। जबकि मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर की जाएगी।

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज,आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका: जानेमन मलान, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।












Click it and Unblock the Notifications