सहवाग से लेकर रैना और सूर्या तक, भारतीय क्रिकेटरों ने कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन का पर्व
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के अवसर पर क्रिकेटरों ने भी अपनी बहनों के साथ राखी का आनन्द उठाया। बहन और भाई के इस पर्व पर दिग्गज क्रिकेटरों ने भी अपनी-अपनी बहनों से राखी बंधवाई। इनमें पूर्व क्रिकेटरों के अलावा मौजूदा खिलाड़ी भी शामिल हैं।
वीरेंदर सहवाग ने अपनी बहन से राखी बंधवाई और इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके अलावा शिखर धवन और सुरेश रैना ने भी सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए रक्षाबंधन मनाने के बारे में बताया। हरभजन सिंह ने भी अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, बुमराह आदि खिलाड़ियों ने भी रक्षाबंधन मनाया और अपने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए इसकी जानकारी प्रदान की। क्रिकेटरों ने आज ख़ुशी से अपनी बहनों के साथ इस पर्व का जश्न मनाया, फैन्स ने भी इन पलों को लेकर उनकी जमकर तारीफ की।
भारतीय टीम के पास इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई असाइनमेंट नहीं है। टीम इंडिया हाल ही में श्रीलंका दौरे से वापस आई है। भारतीय टीम को अब घरेलू क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर अगली महीने आएगी। उस सीरीज में दो टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम सीरीज से कुछ दिन पहले तैयार हो जाएगी लेकिन फ़िलहाल रेस्ट पर है।












Click it and Unblock the Notifications