IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार सकती है भारतीय टीम? ICC ने कर दी है बड़ी गलती
India vs Pakistan: भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे खास मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। टीम इंडिया का यह मुकाबला न्यूयॉर्क में 9 जून को खेला जाना है। दोनों टीमों के फैन्स वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।
मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम ने इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भी खेला था। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच भी मुकाबला यहाँ खेला गया था, इसमें दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली।

न्यूयॉर्क में ड्रॉप इन पिच से टूर्नामेंट का मजा किरकिरा हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच की पिच का बर्ताव कुछ ऐसा ही था, तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खेलने का मौका ही नहीं दिया। एनरिक नॉर्टजे ने 4 और रबाडा ने 2 विकेट झटके। हसारंगा और केशव महाराज को भी 2-2 विकेट मिले।
पाकिस्तानी टीम के पास तेज गेंदबाजों की फ़ौज है, ऐसे में टीम इंडिया को परेशानी हो सकती है। न्यूयॉर्क की पिचें बाहर से बनाकर यहाँ बिछाई गई हैं। ऐसे में उनका बर्ताव समान ही रहने वाला है। बल्लेबाजों को बाउंड्रीज लगाने में परेशानी आने वाली है। भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
हालांकि यह स्थिति पाकिस्तान के लिए भी वही रहेगी लेकिन उनके पास गेंदबाज अच्छे हैं। टीम इंडिया के पास सबसे ज्यादा अनुभवी गेंदबाजों की बात की जाए, तो यह जसप्रीत बुमराह है। उनके अलावा अन्य गेंदबाजों के पास उतना अनुभव नहीं है। नसाऊ काउंटी स्टेडियम की पिचों को लेकर आईसीसी की आलोचना हुई है।
दर्शकों ने श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खराब पिच पर हुए मैच के बाद आईसीसी की खिंचाई कर दी। फैन्स ने कहा कि आईसीसी ने यूएस में क्रिकेट प्रमोट करने के लिए टूर्नामेंट कराया लेकिन खराब पिच से फोर्मेट ही खत्म हो रहा है। पिचों को लेकर फैन्स में खासी निराशा हुआ। अब भारतीय टीम को भी पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर रणनीति और सावधानी दिखानी होगी, अन्यथा हार का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications