T20 World Cup: क्यों किया भारतीय टीम ने अभ्यास सेशन रद्द, कनाडा के खिलाफ कल ही है मैच
T20 World Cup: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अंतिम लीग मुकाबले में कनाडा के खिलाफ शनिवार को मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया इससे पहले खेले गए तीनों लीग मैचों में जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह हासिल करने में सफल रही है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है।
इस बीच कनाडा के खिलाफ अगले मैच से पहले टीम इंडिया ने अभ्यास सेशन में हिस्सा नहीं लिया। टीम को अभ्यास सेशन में जाना था लेकिन इसे रद्द करने का निर्णय लिया गया। भारत और कनाडा के बीच लीग चरण यह मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ भारतीय टीम का अभ्यास सेशन रद्द होने के पीछे बारिश एक बड़ा कारण बन गई। पिछले कुछ दिनों से फ्लोरिडा में भारी बारिश देखने को मिली है। बाढ़ जैसी स्थिति भी दिखी है। इस वजह से भारतीय टीम को अभ्यास करने का मौका नहीं मिल पाया।
हालांकि टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क जैसी कठिन पिच पर तीन मुकाबले खेलकर जीते हैं, ऐसे में फ्लोरिडा की पिच पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। फ्लोरिडा में भारतीय टीम पहले भी टी20 मैच खेलती आई है। वेस्टइंडीज दौरे पर आने के बाद कुछ मैच फ्लोरिडा में होते रहे हैं।
हालांकि यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि भारत और कनाडा के बीच मुकाबला हो पाएगा या नहीं। बारिश की स्थिति को देखते हुए मुकाबला होना संभव नहीं दिख रहा है। कुछ और मैच भी फ्लोरिडा में रद्द हुए हैं। बारिश के कारण वहां स्थिति खराब ही रही है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल












Click it and Unblock the Notifications