Asia Cup 2022: श्रीलंका से हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकता है भारत, समझें पूरा गणित

एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अब तक भारत का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। भारत ने अब तक दो मैच में खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है।

नई दिल्ली, 6 सितंबर: एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अब तक भारत का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। भारत ने अब तक दो मैच में खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। सुपर-4 के पहले मैच में जहां पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया था तो वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका ने 6 विकेट से मात दी। भारत का अगला मुकबला 8 सितंबर को अफगानिस्तान से होगा। एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। इसके साथ ही बाकी मुकाबलों के नतीजे भी अपने पक्ष में आने की उम्मीद करनी होगी।

समझें पूरा गणित

समझें पूरा गणित

टीम इंडिया अभी भी फाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है। जानिए कैसे भारत एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंच सकता है। टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए अब ना सिर्फ अफगानिस्तान को हराना होगा, बल्कि दुआ करनी होगी कि श्रीलंका और अफगानिस्तान भी पाकिस्तान को हराएं। ऐसे में श्रीलंका सुपर-4 में अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में पहुंचेगी। वहीं भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें 1-1 मैच जीतेंगी और बेहतर नेट रन रेट वाली टीम निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी।

बड़े अंतर से हराना होगा

बड़े अंतर से हराना होगा

इस स्थिति में भारत के पास अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाने का मौका रहेगा। यह मैच गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में हांगकांग को 40 रन से मात दी थी। सुपर-4 में बुधवार को पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा शुक्रवार को श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

सुपर चार के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से हुआ। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए और मैच को 6 विकेट से जीत लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 72 रन बनात तो युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट चटकाए। वहीं श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 57 रन की पारी खेली और दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+