टी20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की वापसी

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है। महिलाओं के इस इवेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में फरवरी में होगा। इसके लिए टीम इंडिया की घोषणा हुई है।

Indian Women Team

Indian Team for Women's T20 World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। खास बात यह है कि शिखा पांडे की टीम में वापसी हुई है। पांडे एक साल से ज्यादा समय बाहर रही हैं और भारत के लिए उनको कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अंतिम बार शिखा पांडे भारत के लिए अक्टूबर 2021 में मैदान पर उतरी थीं। वर्ल्ड कप के अलावा दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा हुई है।

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में खेलेगी। इसमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज टीम भी होगी। त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 19 जनवरी से होगा। फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल सहित कुल 7 मैच त्रिकोणीय सीरीज में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर कप्तान हैं और स्मृति मंधाना उपकप्तान के तौर पर शामिल हैं। टीम में ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। पूजा वस्त्राकर को भी टीम में जगह मिली है। हालांकि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है। अगर वह फिट नहीं हो पाती हैं तो रिप्लेसमेंट नाम घोषित किया जाएगा। फ़िलहाल वह टीम में शामिल हैं। सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा और मेघना सिंह के रूप में तीन रिजर्व नाम हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।
रिजर्व खिलाड़ी: सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।


त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर) ), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, शिखा पांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+