'टैलेंट तो बहुत है, लेकिन क्या तुम मेरी....', मोहम्मद शमी का छलका दर्द, बताया क्रिकेट की दुनिया का काला सच

Mohammed Shami, Emotional Moments: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 24 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी को शुरुआती मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी टीम के लिए बाकी के सभी मैच खेलने में कामयाब रहे।

मोदी ने भी लगाया गले: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अकेले सात विकेट लेने का कारनामा किया। शमी की दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम फाइनल में आसानी से जगह बना ली। शमी से ऑस्ट्रेलिया खिलाफ फाइनल मैच में कुछ इसी तरीके की प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। इस हार के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ड्रेसिंग रूम में आकर मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की प्रशंसा करते हुए उन्हें गले से लगाने का काम किया था।

Mohammed Shami 1

सिलेक्शन के तरीके पर उठाया सवाल: वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर मोहम्मद शमी ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मोहम्मद शमी ने बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश क्रिकेट में वह अपने भाई के साथ ट्रायल देने जाते थे। वह हमेशा कहते थे कि लोग ट्रायल लेते हैं या मेल लगाते हैं। वहां पर 1600 से ज्यादा बच्चे एक साथ ट्रायल के लिए भाग लेते थे।

आपके भाई में टैलेंट तो बहुत है लेकिन: मोहम्मद शमी ने यूपीसीए के सिलेक्टर्स के व्यवहार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चीफ सिलेक्टर ने उनके भाई को यह कहते हुए लौटा दिया था कि आपके भाई में टैलेंट तो बहुत है लेकिन क्या तुम मेरी कुर्सी हिला पाओगे। इसके बाद मेरे भाई ने ट्रायल फॉर्म फाड़ते हुए कहा कि अब यहां से नहीं खेलना। लगातार 2 साल तक मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद मोहम्मद शमी बंगाल पहुंचें और वहां से घरेलू क्रिकेट खेली अपने दमदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद शमी ने फिर टीम इंडिया में जगह बनाई।

हार के बाद छलका दर्द: वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार के बाद मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर भारतीय खिलाड़ियों की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने लिखा कि हमारे लिए हार को निगलना मुश्किल है। लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा, इस टीम पर गर्व है और सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। सपोर्ट और प्यार करते रहें ....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+