IPL के कारण मिली थी शेन वाटसन और जॉनी बेयरेस्टो को TEST में कामयाबी

IPL 2023: केवल अजिंक्य रहाणे ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरेस्टो भी आइपीएल के कारण ही टेस्ट मैच में सफल हुए थे।

Shane Watson in ipl

IPL 2023: आइपीएल क्रिकेट का एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय मंच है जहां सफल हो कर कोई खिलाड़ी अपने करियर को ऊंची उड़ान दे सकता है। वैसे तो यह प्रतियोगिता सीमित ओवरों कीहै लेकिन कभी कभी इसकी कामयाबी टेस्ट टीम के दरवाजे भी खोल देती है। जिस खिलाड़ी को पहले थका हुआ कह कर छांट दिया जाता है उसे भी राष्ट्रीय टीम में चुनने के लिए बाध्य होना पड़ता है। अंजिक्य रहाणे की टेस्ट टीम में वापसी इसका जीता जागता प्रमाण है। रहाणे अभी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रह हैं। उनकी धामाकेदार पारियों ने चयनकर्ताओं को टेस्ट टीम में चयन के लिए बाध्य कर दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरेस्टो आइपीएल के कारण ही टेस्ट मैच में सफल हुए थे।

शेन वाटसन को मिला था IPL का इनाम

2008 के पहले आइपीएल में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने लाजवाब हरफनमौला खेल से राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में मदद की थी। वे मैन ऑफ द सीरीज चुने गये थे। उन्होंने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए 472 रन बनाये थे और 17 विकेट लिये थे। इस कामयाबी का उन्हें इनाम मिला और उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में दोबारा चुन लिया गया। तब शेन वाटसन ने कहा था, आइपीएल की वजह से ही मेरा टेस्ट करियर फिर पटरी पर लौट आया।

शेन वाटसन की ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी

जून 2008 में शेन वाटसन ने आइपीएल में धमाल मचाया था। तीन महीने बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आयी। चार टेस्ट मैच खेले गये थे। ऑस्ट्रेलिया की इस टेस्ट टीम में शेन वाटसन भी थे। बैंगलोर के पहले टेस्ट में वाटसन ने ऑलराउंडर के रूप में छाप छोड़ी। पहली पारी में तीन विकेट लिये और दूसरी पारी में 41 रन बनाये। ये मैच ड्रॉ हुआ था। मोहाली के दूसरे टेस्ट में वाटसन ने चमकदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 156 गेंदों पर 78 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया यह टेस्ट मैच हार गया था। दिल्ली के तीसरे टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी। गौतम गंभीर ने 206 और वीवीएस लक्ष्मण ने नाबाद 200 रन बनाये थे। इस टेस्ट में गंभीर ने वाटसन पर छक्का मार कर अपना दोहरा शतक पूरा किया था जिससे वाटसन भड़क गये थे। दोनों के बीच मैदान पर ही तीखी बहस हो गयी थी। आखिरकार गंभीर का विकेट वाटसन को मिला था। दिल्ली टेस्ट में वाटसन ने 36 रन बनाये थे। नागपुर के चौथे टेस्ट में मिलाजुला प्रदर्शन रहा।

IPL के कारण बेयरेस्टो को मिली टेस्ट में कामयाबी

इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरेस्टो ने 2022 में कहा था, आइपीएल की वजह से ही मुझे टेस्ट क्रिकेट में कामयाबी मिली। जून 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेयरेस्टो ने चौथी पारी में केवल 92 गेंदों पर 136 रनों की तेज पारी खेल कर एक आश्चर्यजनक जीत दिलायी थी। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाये थे। बेयरेस्टो ने इस पारी का श्रेय आइपीएल को दिया था। दरअसल इस टेस्ट से एक महीने पहले ही बेयरेस्टो आइपीएल में धमाल मचा चुके थे। इस टेस्ट को जितने के लिए इंग्लैंड को 299 रनों का लक्ष्य मिला था। बेयरेस्टो की इस आतिशी पारी के दम पर इंग्लैंड ने केवल 50 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

बेयरेस्टो - IPL बेस्ट खिलाड़ियों का मंच

न्यूजीलैंड खिलाफ दूसरे टेस्ट से एक महीना पहले बेयरेस्टों ने आइपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचायी थी। 2022 के आइपीएल में उन्होंने पंजाब की तरफ से खेलते हुए बैंगलोर के खिलाफ केवल 29 गेंदों पर 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। ये पंजाब के लिए करो या मरो का मैच था जिसमें बेयरेस्टो ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके अलावा बेयरिस्टो ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए बैंगलोर के खिलाफ केवल 56 गेंदों पर 114 की विध्वंसक पारी खेली थी। इस शतक की बदौलत हैदराबाद मैच जीतने में सफल रहा था।

जब बेयरेस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धुआंधार टेस्ट शतक लगाया था तब उन्होंने कहा था, मुझसे कई लोग कह रहे थे कि तुम्हें आइपीएल में खेलने की बजाय काउंटी क्रिकेट में होना चाहिए था। लेकिन मेरा मानना है कि आइपीएल दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों का मंच है। अगर आप यहां खुद को साबित करते हैं तो कहीं भी सफल हो सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच खेलने का अनुभव ही आज मेरे काम आया। मुझे आइपीएल से ही प्रेरणा मिली कि ये टेस्ट मैच है तो क्या हुआ, गेंद अगर बल्ले पर आ रही है तो निर्मम प्रहार करो। मैंने वही किया। नतीजा आप देख ही रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+