T20 World Cup: रोहित शर्मा के सामने टॉस करने आएगा भारतीय खिलाड़ी, कोहली के खिलाफ खेलेगा बचपन का दोस्त
रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए गई हुई है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इसी ग्रुप में अमेरिका, पाकिस्तान, आयरलैंड और कनाडा की टीमों को भी रखा गया है।
भारतीय टीम के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के कई खिलाड़ी खेलने वाले हैं। इनमें एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जो अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी थे। इसके अलावा वह जूनियर लेवल पर विराट कोहली के साथ भी खेले हैं। इस क्रिकेटर का नाम सौरभ नेत्रावल्कर है।

नेत्रावल्कर मुंबई के लिए भी खेले हैं। अब वह अमेरिका की टीम से खेलते हैं और टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं। भारत में कम अवसरों और स्पर्धा को देखते हुए नेत्रावल्कर यूएसए चले गए थे और वहां अपनी धांसू गेंदबाजी से टीम में स्थान पाने में सफल रहे। अब वह कोहली के खिलाफ खेलेंगे। भारत और अमेरिका के बीच 12 जून को न्यूयॉर्क में मैच होगा।
मिलिंद कुमार एक और नाम है, जो भारत से हैं लेकिन वहां खेलते हैं। मिलिंद कुमार घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और सिक्किम के लिए खेल चुके हैं। अब वह भी अमेरिकी टीम में शामिल हैं। वह भी देश छोड़कर वहां चले गए। इस बीच हरमीत सिंह एक और नाम है, जो यूएस की टीम में हैं। वह एक आईपीएल मैच भी खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में हरमीत सिंह मुंबई के लिए खेले हैं, वहां उनका जन्म भी हुआ था।
सबसे खास बात तो यह भी है कि अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात से आते हैं। 31 वर्षीय मोनांक जा जन्म गुजरात के आणंद जिले में हुआ है। वह भारतीय कप्तान के सामने टॉस करने के लिए उतरने वाले हैं। भारतीय टीम के सामने ही भारत के कई खिलाड़ी उस मैच में मैदान पर उतरने वाले हैं।
कुछ ऐसे खिलाड़ी भी अमेरिकी टीम में हैं, जिनका जन्म अमेरिका या कनाडा में हुए है और वे भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। भारतीयों के सामने ही भारतीयों को खेलते हुए देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है। हाल ही में अमेरिकी टीम ने बांग्लादेश को घरेलू सीरीज में हराते हुए इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications