'भाभी को श्रेयस अय्यर से दूर रखो,' पत्नी के साथ फोटो पोस्ट करने पर भारतीय खिलाड़ी को फैन्स की सलाह
क्रिकेट जगत में इस समय युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर काफी जोरदार चर्चा चल रही है। चहल और धनश्री के तलाक की खबरों का बाजार गर्म है। हालांकि दोनों का तलाक हुआ नहीं है लेकिन कुछ ऐसा लग रहा है। पिछले कुछ दिनों में काफी कुछ घटित हुआ है।
धनश्री वर्मा और चहल ने एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। अनफॉलो होने के बाद ही मामला ज्यादा हाईलाईट हुआ है। धनश्री को फैन्स ने श्रेयस अय्यर से दूर रहने की सलाह कई बार दी थी। दोनों की फोटो एक-साथ देखने पर फैन्स कभी खुश नहीं होते थे। इसे चहल के साथ धोखा भी बताते रहे हैं।

इस बीच एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपने दोस्त के जन्मदिन पर फेसबुक पर फोटो शेयर की है। इसे लेकर भी फैन्स ने मजे लिए हैं। इस फोटो में क्रिकेटर ने अपनी वाइफ को भी शामिल किया है और श्रेयस अय्यर भी वहां मौजूद है। उनको देखते हुए अजीब कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।
दरअसल मोहम्मद कैफ और उनकी पत्नी पूजा यादव किसी फ्रेंड के जन्मदिन पर शामिल हुए थे। उनके साथ एक ग्रुप फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इस ग्रुप फोटो में श्रेयस अय्यर भी थे और दर्शकों ने कैफ से गुजारिश करते हुए कहा कि कृपया भाभी को श्रेयस अय्यर से दूर रखा जाए।
हालांकि यह मजाक था लेकिन कुछ लोग धनश्री और चहल के खराब रिश्ते के लिए श्रेयस अय्यर को भी जिम्मेदार मानते हैं। हालांकि अय्यर अपने खेल में व्यस्त रहने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी तरफ से ऐसा कोई इरादा देखने को नहीं मिला है लेकिन पब्लिक कुछ भी कह सकती है।
भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम आने वाली है, सफेद गेंद सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर तैयार नज़र आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में भी उनका नाम होना तय माना जा रहा है घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन धांसू रहा है।












Click it and Unblock the Notifications