वर्ल्ड कप हार के चार दिन बाद ही भारतीय खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, चहल-सिराज ने दी बधाई

Navdeep Saini marries his girlfriend: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शुक्रवार को शादी कर ली है। नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ शादी रचा ली है। गुरुवार 23 नवंबर को नवदीप सैनी और स्वाति अस्थाना ने सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे को अपना बना लिया। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कई तस्वीरें सामने आई है।

हार के चार दिन बाद शादी: 19 नवंबर यानी कि रविवार के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वनडे वर्ल्ड कप हार के चार दिन बाद यानी कि 23 नवंबर गुरुवार को नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली। हालांकि नवदीप सैनी के लिए यह दिन बेहद खास रहा। 23 नंवबर 2023 को नवदीप सैनी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया और इस दिन को और यादगार बनाते हुए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की।

Navdeep Saini 1

नवदीप ने लिखी दिल की बात: नवदीप सैनी ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए दिल की बात लिखी है। उन्होंने स्वाति अस्थाना को प्यार जताते हुए लिखा तुम्हारे साथ हर दिन प्यार का दिन है आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया। 23 नवंबर 2023 को हम अपनी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। जिसके लिए हमें आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है। नवदीप सैनी के इस पोस्ट पर लगातार फैंस अपने प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कौन हैं स्वाति अस्थाना: नवदीप सैनी की वाइफ स्वाति अस्थाना पेशे से ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। वह यूट्यूब पर अपना एक चैनल भी चलाती हैं जिस पर डेली ब्लॉग शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर दिए गए उनके बायो के हिसाब से स्वाति अस्थाना को ब्लॉगिंग करना पसंद है।

नवदीप सैनी और स्वाति अस्थाना लंबे समय से दोस्त थे और एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने दूसरे से शादी करने का फैसला किया। बता दें की नवदीप सैनी ने भारत की तरफ से दो टेस्ट 8 वनडे और 11 T20 मैच खेले हैं। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी सैनी को शादी की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+