Jasprit Bumrah Net Worth: भारत के नए कप्तान की कितनी है सैलरी, IPL से भी खूब बरसता है पैसा
Jasprit Bumrah Net Worth, News: जसप्रीत बुमराह आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले हैं। पहली बार वह टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए कप्तानी करते नजर आएंगे। बुमराह के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने पांच साल की उम्र में ही अपने पिता को दुखद रूप से खो दिया, जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर पड़ गया।
नहीं हारी हिम्मत: परिवार में चल रही ढेर सारी कठिनाइयों के बावजूद जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे। बुमराह की प्रतिभा को मुंबई इंडियंस स्काउट में शामिल जॉन राइट ने पहचाना। साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करते हुए बुमराह ने 32 रन देकर 3 विकेट लेकर सभी को हैरान किया। गेंदबाजी एक्शन और अपनी गति और सटीकता से बल्लेबाजों को बुमराह ने खूब परेशान किया।

2016 में हुई वनडे में एंट्री: बुमराह ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए वनडे मैच में डेब्यू किय। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में उनके टेस्ट डेब्यू के साथ ही वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले तेज गेंदबाज बन गए। इसके बाद वह एक ही साल में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बनकर सामने आए।
जानिए कितनी है सैलरी: भारत की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए बीसीसीआई से जसप्रीत बुमराह को हर साल 7 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती है। वह बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के A+ वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। आईपीएल में बुमराह की शुरुआत साल 2013 में हुई। पहली बार 10 लाख रुपये में उन्हें खरीदा गया। साल 2014 से लेकर 2017 तक उन्हें 1.2 करोड़ रुपये दिए गए। साल 2018 में उनकी सैलरी 7 करोड़ हो गई, वहीं मौजूदा समय में वह मुंबई इंडियंस की तरफ से एक सीजन खेलने के लिए 12 करोड़ की फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के पास मौजूदा समय में कुल 55 करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications