नीरज चोपड़ा ने कोट उतारकर 'बिजली-बिजली' गाने पर किया खतरनाक डांस, वीडियो हो रहा है वायरल
भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा गुरुवार को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम में डांस भी किया।

भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने डांस स्टेप से हर किसी को अपना दिवाना बना लिया है। जी हां, नीरज चोपड़ा गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे। अवॉर्ड सेरेमनी के बाद एक खास पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें नीरज चोपड़ा ने सभी के साथ डांस किया। नीरज के डांस करते हुए का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह गोल्डन बॉय एकदम देसी अंदाज में नाचता हुआ दिख रहा है। नीरज चोपड़ा के इस अंदाज ने लड़कियों को अपना दिवाना बना लिया है।
कोट उतारकर नीरज चोपड़ा ने किया देसी डांस
वायरल वीडियो में नीरज चोपड़ा हार्डी संधू के गाने 'बिजली-बिजली' पर थिरक रहे हैं। नीरज के साथ वीडियो में कंटेंट क्रिएटर्स रूही दोसानी, यशराज मुहाते और दीपराज जाधव भी नजर आ रहे हैं। अवॉर्ड सेरेमनी में थ्री पीस सूट पहनकर पहुंचे नीरज चोपड़ा ने डांस के दौरान अपना कोट भी उतरा दिया। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर भी अपने स्टाइल से जलवा बिखेरा था। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के डांस वीडियो को वायरल भयानी के अकाउंट से शेयर किया गया है। नीरज के इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नीरज के वीडियो पर फैंस का कॉमेंट
नीरज चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस ने कॉमेंट सेक्शन में हार्ट-आई और रेड लव इमोजी की भरमार कर दी है। एक यूजर ने लिखा है- "खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को मस्ती करते देख अच्छा लगा!" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "इतना अच्छा आदमी"। एक अन्य ने टिप्पणी की, "भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक। नीरज चोपड़ा बस ये फेम वगैरह सर पर नहीं चढ़ जाए क्योंकि अभी तो बहुत से गोल्ड लाने है।"












Click it and Unblock the Notifications