सचिन के जन्मदिन पर इंग्लैंड क्रिकेट ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने लगा दी लंका

नई दिल्ली, अप्रैल 24। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज 49 साल के हो गए हैं। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जा रही हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस का एक बड़ा तबका इंग्लैंड क्रिकेट पर भड़का हुआ है। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट के फैंस ग्रुप 'इंग्लैंड बर्मी आर्मी' के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सचिन को जन्मदिन की बधाई दी गई है, लेकिन इस बधाई संदेश के साथ जो फोटो पोस्ट की गई है उसको लेकर बवाल हो गया है।

Sachin tendulkar birthday

बर्मी आर्मी के ट्वीट पर भारतीयों ने दिया जवाब

इंग्लैंड बर्मी आर्मी ने इस फोटो को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई कम बल्कि एक तंज सा कसा है। हालांकि इसके लिए भारतीय फैंस ने बर्मी आर्मी को करार जवाब दिया है। इंगल्डैं बर्मी आर्मी के इस ट्वीट पर भारतीय फैंस ने रिप्लाई करते हुए मजेदार जवाब दिए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सचिन का प्रदर्शन

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। सभी फॉर्मेट को मिलाकर सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 69 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3990 रन बनाए हैं। लिटिल मास्टर ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 अर्धशतक और नौ शतक भी लगाए हैं। आपको बता दें कि सचिन तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+