World Cup 2023: पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा पर विदेश मंत्रालय का बयान, मेहमाननवाजी को तैयार भारत

Indian External Affairs Ministry World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान की तरफ से लगातार बयानबाजी की जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत आने के लिए तैयार हो गई है। लेकिन वह लगातार सुरक्षा को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड को घेरने की कोशिश कर रही है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल स्पोकपर्सन ने अब इस मामले में पाकिस्तान को जवाब दिया है।

पाकिस्तान को नहीं मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट: 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ की तैयारी शुरू की जा चुकी है। भारत के अलग-अलग शहरों में मौजूद क्रिकेट स्टेडियम को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल स्पोकपर्सन अरिंदम बागची ने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को किसी प्रकार का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। जो इंतजाम बाकी टीमों के लिए किया जाएगा पाकिस्तान के लिए भी वैसी ही तैयारी होगी।

Pakistan 1

पाकिस्तान से कही ये बड़ी बात: विदेश मंत्रालय ने वादा किया कि पड़ोसी देश की टीम की मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं रहेगी। पाकिस्तान के साथ भी बिल्कुल वैसा ही बर्ताव किया जाएग जैसा दूसरी देशों की टीमों के साथ...। पाकिस्तान के साथ अन्य देश की क्रिकेट टीम की तरह ही व्यवहार किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार ऐसी खबरें आ रही है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ जानबूझकर साजिश कर रहा है। पाकिस्तानी मीडया इसके लिए कई तरह के तर्क पेश कर रही है।

14 अक्टूबर को महामुकाबला: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले ये मैच 15 अक्टूबर को खेला जाना था। लेकिन नवरात्री में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए इसके डेट में बदलाव कर दिया गया है। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2023 में भारत का सामना पाकिस्तान से 2 सितंबर को कैंडी में होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+