'फुल टाइम फूड ब्लॉगर...,' नेट प्रैक्टिस पर लौटते ही ट्रोलर्स का शिकार हुए पृथ्वी शॉ, वजन देख भड़के यूजर्स
Prithvi Shaw: टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ जल्द ही आईपीएल (IPL 2024) में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, टूर्नामेंट का पिछला सीजन उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अच्छी बात ये है कि खराब प्रदर्शन के बाद भी दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन किया है। अपनी फिटनेस से जूझ रहे शॉ पुरुष राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका एक वीडियो आते ही वायरल हो गया।
दरअसल, शॉ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने हुए नेट्स में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा यूजर्स का ध्यान उनके वजन पर रहा, क्योंकि वह वीडियो में काफी भारी दिख रहे हैं।

शॉ का वीडियो सामने आते ही बल्लेबाज को उनकी फिटनेस को लेकर ट्रोल किया जा रहा है, जबकि कई फैंस शॉ से पहले वजन कम करने और फिर अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर काम करने की बात कह रहे हैं। एक यूजर ने तो वीडियो देखने के बाद शॉ की तुलना वेस्टइंडीज के भारी-भरकम क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल से कर दी, और हद तो तब हो गई, जब एक यूजर ने उन्हें पार्ट टाइम क्रिकेट और फुल टाइम फूड ब्लॉगर बता दिया। यहां कुछ रिएक्शन दिए गए हैं।
शॉ महज 19 साल की उम्र में भारतीय टीम में शामिल हो गए थे। एक समय पर उनकी बल्लेबाजी क्षमताओं की बदौलत उन्हें अगला सचिन तेंदुलकर माना जाने लगा था। उन्होंने राजकोट में एक टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रन बनाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की और अगले मैच में 70 रन बनाए, लेकिन लगातार चोटों के साथ-साथ फॉर्म में भारी गिरावट के कारण उन्हें कुछ वर्षों के भीतर भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2021 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेला था।












Click it and Unblock the Notifications