Maha Kumbh: संगम में डुबकी लगाने पहुंचा ये भारतीय क्रिकेटर, संगम में स्नान करते हुए तस्वीर वायरल
Indian Cricketer In Maha Kumbh: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते हुए नजर आये। रविवार, 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाकर मयंक अग्रवाल ने संगम में स्नान किया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें मयंक अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। कर्नाटक के बल्लेबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरों के साथ कुछ बेहतरीन कैप्शन भी लिखा।
'संगम में आधी रात की डुबकी' (Indian Cricketer In Maha Kumbh)
मयंक अग्रवाल ने संगम में स्नान करते हुए तस्वीर शेयर कर एक प्यार सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा कि संगम में आधी रात की डुबकी। मयंक अग्रवाल की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मयंक अग्रवाल की इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। मयंक अग्रवाल संगम में स्नान के करने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

आखिरी बार रणजी में नजर आए थे मयंक
बता दें कि मयंक को आखिरी बार हरियाणा के खिलाफ 2024-25 रणजी ट्रॉफी के कर्नाटक के अंतिम लीग मैच के दौरान मैदान पर देखा गया था। इस मैच में उन्होंने दो पारियों में 97 रन बनाए और एक विकेट लिया। हालांकि, कर्नाटक नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा, सात मैचों में 20 अंकों के साथ ग्रुप सी में चौथे स्थान पर रहा, जिसमें से दो में जीत दर्ज की।
मयंक अग्रवाल के लिए खराब रहा रणजी सीजन
मयंक अग्रवाल के लिए यह शांत सीजन रहा, उन्होंने 10 पारियों में 32 की औसत से 320 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। हालांकि, मयंक अग्रवाल ने 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में अहम भूमिका निभाई, जहां कर्नाटक ने विदर्भ को 36 रनों से हराकर चैंपियनशिप जीती थी। सलामी बल्लेबाज टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना सफर समाप्त किया था। उन्होंने 10 मैचों में 93 की औसत से 651 रन बनाए थे।













Click it and Unblock the Notifications