भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर क्यों हो रहे हैं ट्रोल? बहन की किस हरकत से फूटा लोगों का गुस्सा
Deepak Chahar: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर का आईपीएल में इस बार प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वह मुंबई इंडियंस में शामिल किये गए थे। अब खबरें आ रही हैं कि चाहर को एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया जा सकता है। इस बीच दीपक को उनकी बहन की एक हरकत की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल दीपक चाहर की बहन मालती चाहर बिग बॉस में हैं और रविवार को सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में उनकी एक हरकत ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा दिला दिया। अभिषेक बजाज को एस्ट्रोलोजर की तरह हाथ देखने का टास्क मिला था और मालती की हथेली ही देखनी थी।

इस दौरान अभिषेक को मालती ने मिडिल फिंगर दिखा दिया। इसे कवरअप करने के लिए बाद में मालती अपने हाथ की एक-एक उंगली उठाकर दिखाने लगती हैं और बोलती हैं कि हाथ देखते हैं, तो उंगलियाँ देखी जाती हैं, यह जरूरी होता है। इस पर अभिषेक संतुष्ट नहीं होते।
अभिषेक कहते हैं कि मैंने सिर्फ अंगूठा दिखाने के लिए कहा था, आपने जानबुझकर यह किया है। सलमान भी यह सब देख रहे थे। बाद में अभिषेक का टास्क पूरा हो जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने मालती के साथ ही दीपक चाहर को भी आड़े हाथों ले लिया।
लोगों ने सवाल दागना शुरू कर दिया कि आपके घर में यही सब सिखाया जाता है क्या? नेशनल टीवी पर बहन मिडिल फिंगर दिखा रही हैं। लोगों ने चाहर को टैग भी कर दिया। कुछ लोग दीपक चाहर के समर्थन में भी आए लेकिन कई ऐसे थे, जिन्होंने उनकी ट्रोलिंग की।
दीपक को टैग करने का कारण यह था कि बिग बॉस में अपनी बहन को छोड़ने के लिए वही आए थे। स्टेज पर सलमान खान के साथ बात करते हुए वह अपनी बहन को छोड़कर जाते हैं। मालती ने आते ही बोग बॉस हाउस में हंगामा मचा दिया। कई लोग इस वजह से भी नाराज दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications