Ind vs Pak Series: 15 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है भारतीय टीम! जानिए BCCI ने क्या कहा

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। एशिया कप के बाद इस साल एक बार फिर यह दोनों टीमें आपस में भिड़ने को तैयार है।

India vs Pakistan Cricket: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। एशिया कप के बाद इस साल एक बार फिर यह दोनों टीमें आपस में भिड़ने को तैयार है। फैंस को ऐसे कम ही मौके मिलते हैं जब वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकते हों। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है।

Recommended Video

    Asia Cup 2023: 2008 के बाद Pakistan जाएगी Team India, BCCI ने दी हरी झंडी | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    अगले साल पाकिस्तान में होना है एशिया कप

    अगले साल पाकिस्तान में होना है एशिया कप

    क्रिक बज्ज की रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है। ऐसे में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान रवाना हो सकती है। बीसीसीआई एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने की बात पर अभी स्पष्ट नहीं है। दोनों देशों के बीच रिश्तों को देखते हुए बीसीसीआई ने आखिरी फैसला सरकार पर छोड़ रखा है।

    2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गए थे भारतीय क्रिकेटर

    2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गए थे भारतीय क्रिकेटर

    भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में अपना आखिरी दौरा साल 2008 में किया था। इसके बाद तनावपूर्ण माहौल के कारण दोनों देशों के बीच कोई सीरीज का आयोजन नहीं किया गया। आईसीसी टूर्नामेंटों में ही इन दोनों टीमों के बीच फैंस को मैच देखने को मिले थे। लेकिन अब एक उम्मीद बनाई गई है कि हो सकता है अगले साल भारत पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हो।

    बीसीसीआई है तैयार पर सरकार के फैसले का इंतजार

    बीसीसीआई है तैयार पर सरकार के फैसले का इंतजार

    बीसीसीआई की एक अधिकारी के मुताबिक भारतीय टीम को एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान भेजने के लिए वह तैयार हैं। पाकिस्तान में अगले साल वनडे फॉर्मेट में एशिया कप होगा। इस एशिया कप के बाद भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को भी शिरकत करना है, लेकिन उससे पहले एशिया कप में अगर भारत पाकिस्तान खेलने नहीं जाता है तो इस पर विवाद बड़ सकता है।

    23 अक्टूबर को होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला

    23 अक्टूबर को होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला

    वहीं 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला होगा। लिहाजा उनकी कोशिश कोशिश टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने की रहेगी। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+