भारतीय टीम के कोच की खतरों के खिलाड़ी शो में एंट्री, किया कुछ ऐसा काम जिससे घबराकर भाग गए कंटेस्टेंट्स

Khatron Ke Khiladi: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों की परीक्षा लेने वाले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल अब छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाते नजर आए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में खास मेहमान के रूप में गए।

शो की शुरुआत में जब होस्ट रोहित शेट्टी ने कहा कि आज कुछ ऐसा होने वाला है जो पहले कभी नहीं हुआ, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मंच पर नजर आएंगे। मोर्कल की एंट्री होते ही कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर उत्साह और घबराहट दोनों साफ दिखाई दिए।

morne morkel

तेज रफ्तार गेंद से डर का माहौल

इस बार स्टंट किसी ऊंचाई या आग से जुड़ा नहीं था, बल्कि असली चुनौती थी मोर्ने मोर्कल की तेज गेंदों का सामना करना। प्रतिभागियों को उनकी गेंदों को कैच करना था। जैसे ही मोर्कल ने रनअप लिया और 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकनी शुरू कीं, माहौल पूरी तरह बदल गया। कुछ कंटेस्टेंट्स गेंद की स्पीड देखकर पीछे हट गए, तो कुछ ने हिम्मत दिखाकर चुनौती स्वीकार की।

स्पीड से ही मिली सफलता

मोर्ने मोर्कल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तेज गेंदबाजी के दम पर अलग पहचान बनाई। लंबे कद और अतिरिक्त उछाल के कारण उनकी गेंदें बल्लेबाजों के लिए हमेशा मुश्किल साबित होती थीं। दक्षिण अफ्रीका के लिए उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल 544 विकेट लिए और कई यादगार जीत में अहम भूमिका निभाई।

IPL में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे मोर्कल ने भारत में भी अपनी तेज गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। वह गौतम गंभीर के साथ अब भारतीय टीम में गेंदबाजी कोच की भूमिका में हैं।

कौन हैं खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट

गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस विनर गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरहन अवात्रामनी, हर्ष गुजरात, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करन वाही, ऋत्विक धंजानी, रूहानिका धवन, विशाल आदित्य सिंह ने भाग लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+