IND vs SA: सैमसन, अभिषेक और सूर्या फ्लॉप, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 125 का लक्ष्य

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को नहीं मिला। भारतीय बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। भारत का शीर्ष क्रम ध्वस्त हो गया।

टॉस हारकर पहले खेलने के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन का बल्ला इस बार नहीं चल पाया। वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ind vs sa

इनके आउट होने के बाद स्थिति लगातार खराब होती चली गई। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव 4-4 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। तिलक वर्मा ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन 20 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने आकर स्थिति संभालने का प्रयास किया और सफल भी रहे लेकिन पांड्या का सीधे शॉट पर वह रन आउट हो गए। अक्षर पटेल ने 21 गेंदों का सामना कर 27 रन बनाए। इस तरह भारत की आधी टीम 70 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

रिंकू सिंह के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह भी 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस बीच हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे और उन्होंने ही टीम को 100 के पार पहुँचाया। पांड्या अंतिम गेंद तक खड़े थे। हालांकि उनकी बैटिंग में तेजी नहीं दिखी। पांड्या 45 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटे और भारत का स्कोर 6 विकेट पर 124 तक पहुंचा।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेलटन, रीज़ा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+