WTC Final: क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे 10 साल के खिताबी सूखे को खत्म, ऑस्ट्रेलिया तोड़ ना दे कहीं सपना
WTC Final 2023, india vs australia: भारत के पास 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका सामने आया है।

ind vs aus wtc final test match: भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में कई ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की है। टीम इंडिया में कई नए उभरते सितारों ने भी दस्तक दे दी है। लेकिन अभी भी भारत को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। बड़े टूर्नामेंट या यू कहें आईसीसी के लीग में भारतीय टीम पिछले दस साल से निराशाजनक प्रदर्शन करती आ रही है।
रोहित के पास मौका: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास अपनी कप्तानी में टीम को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने का शानदार मौका है। आईसीसी खिताब को जीतने में बार-बार नाकाम होने के बाद विराट कोहली को टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी पांच आईपीएल खिताब जीता है और ऐसे में वह भारतीय टीम को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगे।
भारतीय टीम ने की प्रैक्टिस शुरू: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। 7 जून से द ओवल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होना है। दोनों ही टीम की कोशिश जीत हासिल कर खिताब को अपने कब्जे में करने की होगी।
रोहित के लिए नहीं होगा आसान: रोहित शर्मा के लिए आईसीसी ट्रॉफी को जीतना आसान नहीं रहने वाला है। बादल छाए हुए मौसम और हवा में स्विंग मिलने के कारण ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। भारत के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो उन कंडीशन में गेंदबाजी करना जानते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।
साल 2013 में जीता था आखिरी आईसीसी खिताब: साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपना आखिरी आईसीसी खिताब जीता था। इंग्लैंड में मेजबान टीम को हराकर भारत ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद से जितने भी आईसीसी ट्रॉफी टूर्नामेंट हुए, उसमें भारत के हाथ सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। इस साल भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका है।












Click it and Unblock the Notifications