Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SL: भारतीय टीम ने लगाया जीत का चौका, चौथे टी20 में श्रीलंका को 30 रनों से चटाई धूल

India Women vs Sri Lanka Women: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और मुकाबला भी जीता। टीम इंडिया इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी थी।

टॉस के समय ही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम में बड़े बदलावों की जानकारी दे दी थी। हरमनप्रीत ने दो परिवर्तन और उनकी जगह टीम में शामिल प्लेयर्स की जानकारी प्रदान की।

ind w vs sl w

भारतीय कप्तान ने कहा कि हम आज बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। जेमी बीमारी के कारण नहीं खेल रही हैं, जबकि क्रांति को आराम दिया गया है। हरलीन की वापसी हुई है और अरुंधति भी टीम में वापस आई हैं। यह सीरीज़ हमारे लिए आदर्श है, जहां हम सभी खिलाड़ियों को परख सकते हैं और उन्हें खुद को साबित करने का सही मंच दे सकते हैं।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपन करते हुए तूफानी शुरुआत की और तेजी से रन बटोरते हुए पचास रनों की भागीदारी कर डाली। इस बीच स्मृति मंधाना ने एक धमाकेदार रिकॉर्ड बना डाला, इसे कम ही बल्लेबाजों ने बनाया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे करने में सफल रहीं।

मंधाना और शेफाली ने तबाही मचाने वाला अंदाज जारी रखते हुए पहले विकेट के लिए 150 रनों की भागीदारी कर डाली। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक जमाए। मंधाना ने 48 गेंदों में 80 रन बनाए, शेफाली के बल्ले से 46 गेंदों में 79 रनों की पारी आई।

ऋचा घोष ने तबाही मचाते हुए 16 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हरमनप्रीत ने 10 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 221 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम में गजब का इंटेंट दिखाया। हसिनी परेरा और अट्टापट्टू ने मिलकर पहले विकेट के लिए तूफानी 59 रनों की भागीदारी की। इस बीच परेरा 20 गेंदों में 33 रन बना आउट हो गईं। उनके बाद अट्टापट्टू भी 37 गेंदों में 52 रन बना चलती बनीं।

यहां से भारत ने वापसी की। हालांकि श्रीलंकाई टीम ने लगातार रन बनाने का सिलसला जारी रखा। इमेशा दुलानी के बल्ले से 29 रन आए। अंततः ज्यादा आवश्यक रन रेट की वजह से श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें बढती चली गई और टीम 6 विकेट पर 191 रनों तक पहुंच पाई। अब तक चारों मैच भारत ने जीते हैं और अंतिम टी20 बाकी है।

श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI)

हसीनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), माल्शा शहानी, रश्मिका सेव्वंदी, काव्या कविंदी, निमेशा मदुशानी

भारत महिला (प्लेइंग XI)

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरनी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+