INDW vs BANW: भारत ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, जानिए कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India vs Bangladesh T20 Series: बांग्लादेश और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज जारी है जहां भारत ने कमाल का खेल दिखाते हुए शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के बाद श्रंखला को अपने नाम पहले ही कर दिया है।

इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। (Image- BCCI Women Twitter)

India Women vs Bangladesh Women T20

इस सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक साबित हुआ था, जहां टीम इंडिया ने 95 रनों का टोटल भी बखूबी डिफेंड करके दिखाया था। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा क्रिकेट के इस फॉर्मेट में डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर भी था।

उस मुकाबले में दीप्ती शर्मा की गेंदबाजी के अलावा शैफाली वर्मा का ऑलराउंड खेल छाया था। वर्मा ने अंतिम ओवर में 9 रन ना केवल डिफेंड किए थे, बल्कि 3 विकेट भी चटकाए थे और एक बल्लेबाज रन आउट भी हुई थी। इस तरह से भारत आज क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतर रहा है तो बांग्लादेश की टीम मेजबान होने के नाते अपनी इज्जत बचाने के लिए उतर रही है।

ये भी पढ़ें- IPL में पंजाब किंग्स पहचान ना सकी जो काबिलियत, उसी के दम पर शाहरुख खान TNPL में बने चैम्पियन

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होगी जो 16 जून से खेली जाएगी और यह आईसीसी चैंपियनशिप मैच होंगे। आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, मिन्नू मणि, राशि कनौजिया

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शमीमा सुल्ताना, शाति रानी, ​​दिलारा अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+