IND vs BAN T20: भारत के खिलाफ बांग्लादेश की नजरें वापसी पर, ऐसे देख सकेंगे लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

BANW vs INDW, 2nd T20I, India Women tour of Bangladesh, 2023: भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया। ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में रविवार 9 जुलाई को खेले गए मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में अपनी बढ़त भी बना ली है।

बांग्लादेश को सात विकेट से हराया: पहला मैच 7 विकेट से जीतने के बाद भारतीय महिला टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने की होगी। पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 16.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।

Bangladesh Women vs India Women

हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अर्धशतक: पहले मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर फॉर्म में नजर आईं। हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। कप्तान के साथ ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधना ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़े। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी है और वह दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका: भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार फैनकोड के पास है। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा। फैंस दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट ले सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मेघना सिंह, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: शोभना मोस्तरी, शर्मिन अख्तर, मुर्शिदा खातून, लता मंडल, सलमा खातून, रितु मोनी, सुल्ताना खातून, रुमाना अहमद, शमीमा सुल्ताना, निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+