IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
India Women vs Australia Women, 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 5 जनवरी यानी कि शुक्रवार से टी-20 सीरीज का आगज होने जा रहा है। दोनों ही टीम मुंबई में पहला टी-20 मैच खेलने के लिए उतरने वाली है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी।
वनडे सीरीज में मिली थी हार: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत की कोशिश टी-20 में वापसी करने की होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज से पहले इकलौता टेस्ट मैच भी खेला गया था। टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बाजी मारी थी। लेकिन टेस्ट मैच के बाद खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम वनडे सीरीज में एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी थी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा: डीवाई पाटिल स्टेडियम की बात करें तो यहां एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को हमेशा से ही फायदा मिलता रहा है। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच होने वाला मुकाबला भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। दोनों ही टीमों की कोशिश पिच से मदद हासिल करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
ऐसा रहेगा मौसम:डीवाई पाटिल स्टेडियम के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां अब तक कुल दो महिला इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले गए हैं। जहां पहले गेंदबाजी करते हुए टीम ने एक मुकाबले में जीत हासिल की है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 179 रन है तो वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 180 रन है। वहीं मौसम की बात करें तो मुंबई में 5 जनवरी यानी कि शुक्रवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हल्की हवा चलने की आशंका है। लेकिन बारिश के कारण खेल में किसी भी तरह की रुकावट नहीं होने वाली है।
भारतीय महिला की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना , शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, सैका इशाक, रेणुका सिंह
ऑस्ट्रेलिया महिला की संभावित प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, एलिसा हीली (कप्तान), एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, एशले किंग।












Click it and Unblock the Notifications