IND vs ENG: टी20 सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं बजेगा म्यूजिक, सामने आई बड़ी वजह

भारतीय महिल क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

नई दिल्ली, 10 सितंबर: भारतीय महिल क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में म्यूजिक बजाने पर रोक लगा दी गई है।

IND W vs ENG W

सीरीज से पहले इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। ऐसे में शोक के कारण भारतीय महिलाओं को म्यूजिक प्ले करने से मना किया गया है। हालांकि इस वजह से टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाब नहीं किया गया है। इस दौरान इंग्लैंड में बीसीसीआई का झंडा भी आधा झुका रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर।
  • इंग्लैंड: लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स (कप्तान), ब्रायोनी स्मिथ, इस्सी वोंग, डेनिएल व्याट।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, सबभिनेनी मेघना, दयालन हेमलता, ऋचा घोष, सिमरन बहादुर, किरण नवगीरे।
  • इंग्लैंड महिला टीम: डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (कप्तान/विकेटकीपर), ब्रायोनी स्मिथ, मैया बाउचियर, सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केम्प, सारा ग्लेन, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, लॉरेन बेल, इस्सी वोंग।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 10 सितंबर- रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
  • दूसरा टी20: 13 सितंबर- काउंटी ग्राउंड, डर्बी
  • तीसरा टी20: 15 सितंबर- काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 18 सितंबर- काउंटी ग्राउंड, होवे
  • दूसरा वनडे: 21 सितंबर- सेंट लॉरेंस ग्राउंड, कैंटरबरी
  • तीसरा वनडे: 24 सितंबर- लॉर्ड्स, लंदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+