INDW vs SAW: प्रतीका के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम, भारत ने दर्ज की रोमांचक जीत
INDW vs SAW: श्रीलंका में चल रही महिला त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैक में भारतीय महिलाओं ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली। पहले खेलते हुए भारत ने 6 विकेट पर 276 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 261 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद स्मृति मंधाना और प्रतीका रवाल ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 83 रनों की भागीदारी की। मंधाना 36 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनी।

हालांकि प्रतीका ने क्रीज का एक छोर पकड़कर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर खड़ी रहीं। व टिककर बल्लेबाजी करते हुए शतक के करीब जाकर आउट हो गईं। उन्होंने 78 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी चला।
हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। रोड्रिग्स ने भी 32 गेंदों का सामना करते हुए 41 रनों की शानदार पारी खेली। हरलीन देओल और ऋचा घोष ने क्रमशः 29 और 24 रनों की पारियां खेली और भारत का स्कोर 6 विकेट पर 276 रनों तक पहुंच गया।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफ्रीकी टीम ने धमाका कर दिया। लॉरा वूलफार्ट और ताजमिन ब्रिट्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 140 रनों की भागीदारी की। यहाँ मैच अफ्रीका के पक्ष में जाता हुआ नज़र आ रहा था। लॉरा 43 रन बना आउट हुईं, तो विकेट पतन शुरू हुआ।
ब्रिट्स ने अपना बेहतरीन शतक जमा दिया और 109 के स्कोर पर आउट होने पर मैच भारत की तरफ झुला। यहाँ से अफ्रीकी टीम की बैटिंग बिखर गई और पूरी टीम अंतिम ओवर तक 261 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए स्नेह राणा ने पंजा खोलते हुए 5 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications