IND vs HK: भारत की लगातार दूसरी जीत, हांगकांग को हराकर सुपर 4 में हुई एंट्री

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जादू बिखेरा।

नई दिल्ली, 31 अगस्त। हांगकांग को 40 रनों से हराकर भारत ने एशिया कप में जीत के सिलसिले को जारी रखा है। हांगकांग के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन 20 ओवर में टीम 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जादू बिखेरा। भारत ने बुधवार को ग्रुप ए मैच में अफगानिस्तान को 40 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण में अपनी जगह बना ली। वह सुपरफोर में अपना स्थान पक्का करने वाली दूसरी टीम बन गई।

193 रनों का मिला था लक्ष्य

193 रनों का मिला था लक्ष्य

भारत ने हांगकांग के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा था। यासिम मुर्तजा दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद हांगकांग के कप्तान निजाकत खान को रवींद्र जडेजा ने 10 के स्कोर पर रन आउट कर पवेलियन भेज दिया। बाबर हयात ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन 35 गेंदों में 41 रन बनाकर वह भी रवींद्र जडेजा की गेंद पर आवेश खान को अपना कैच दे बैठे।

विराट कोहली ने भी की गेंदबाजी

विराट कोहली ने भी की गेंदबाजी

बल्ले से अर्धशतक जड़ने के बाद विराट कोहली ने गेंद से भी अपना योगदान दिया। लंबे समय बाद विराट कोहली ने गेंदबाजी की और 17वें ओवर में छह रन दिए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, आवेश खान, रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने किनचित शाह को 30 के स्कोर पर रवि विश्नोई के हाथों कैच आउट करा हांगकांग की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया।

भारत ने बनाए इतने रन

भारत ने बनाए इतने रन

इससे पहले भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ओपनिंग की। दोनों ही खिलाड़ियों ने 4.4 ओवर में 38 रन बनाये। इसके बाद रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आयुष शर्मा के गेंद पर कैच दे बैठे। राहुल और विराट कोहली ने यहां से पारी को आगे बढ़ाया। राहुल 39 गेंद में 36 बनाकर आउट हो गए उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तेजतरार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और इतने ही छक्के के साथ मात्र 26 गेंद में 68 रन बनाने का काम किया। वहीं कोहली ने भी अर्धशतक जड़ा, जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन बना लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+