T20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया, सामने आया शेड्यूल
इस साल भारतीय टीम (Team India) का शेड्यूल बहुत ही बिजी होने वाला है। मौजूदा समय में भारत की एक टीम आयरलैंड और दूसरी इंग्लैंड के दौरे पर है।
नई दिल्ली: इस साल भारतीय टीम (Team India) का शेड्यूल बहुत ही बिजी होने वाला है। मौजूदा समय में भारत की एक टीम आयरलैंड और दूसरी इंग्लैंड के दौरे पर है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम को कई विदेशी दौरे करने हैं और अब एक नई सीरीज का ऐलान भी हो गया है। दरअसल, आगामी विश्व कप के तुरंत बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड (India will tour New Zealand) दौरे के लिए उड़ान भरेंगी। कीवी दौरे पर भारत को 3 मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
Recommended Video

भारत के खिलाफ सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने पूरे घरेलू सीजन का ऐलान भी कर दिया है। कीवी टीम भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड से दो-दो हाथ करती नजर आएगी। अक्टूबर में न्यूजीलैंड पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ टाई-सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 8 से 14 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी।
नवंबर में होगी भारत-न्यूजीलैंड सीरीज
इसके बाद कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट खत्म होने के ठीक 5 दिनों के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच लिमिटेड ओवर सीरीज का आयोजन होगा। ये सभी मुकाबले 18 से 30 नवंबर के बीच खेले जाएंगे।
पहला टी20- 18 नवंबर (के स्टेडियम, वेलिंगटन)
दूसरा टी20- 20 नवंबर (बे ओवल, तोरंगा)
तीसरा टी20- 22 नवंबर (मैकलीन पार्क, नेपियर)
पहला वनडे- 25 नवंबर (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
दूसरा वनडे- 27 नवंबर (सेडॉन पार्क, हैमिल्टन)
तीसरा वनडे- 30 नवंबर (हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
फिर इंग्लैंड से होगा सामना
इसके बाद न्यूजीलैंड फरवरी में अपने घरेलू मैदानों पर इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। सीरीज का पहला मुकाबला 16 फरवरी से खेला जाएगा, जो डे-नाइट टेस्ट होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला 24 फरवरी से शुरू होगा।
इस सीरीज के बाद कीवी टीम का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 13 मार्च और दूसरा 21 मार्च से शुरू होगा। वहीं, वनडे सीरीज के मैच 25, 28 और 31 मार्च को खेला जाएंगे। टी20 सीरीज के मैच 2, 5 और 8 अप्रैल को होंगे।












Click it and Unblock the Notifications