T20 world cup से पहले Australia और South Africa के खिलाफ सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
टी20 विश्वकप 2022 से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी।
नई दिल्ली, 22 जुलाई: टी20 विश्वकप 2022 इसी साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। इस मेगा इवेंट से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। यह सीरीज सितंबर-अक्टूबर में खेली जाएगी। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। भारत टी20 विश्वकप की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है, ऐसे में टीम इंडिया लगातार टी20 सीरीज खेलकर अपने खिलाड़ियों को आजमा रही है।

ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहली में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टी 20 23 सितंबर को नागपुर में और तीसरा 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत का दौरा करेगी।
- पहला टी-20, 20 सितंबर, मोहाली
- दूसरा टी-20, 23 सितंबर, नागपुर
- तीसरा टी-20, 25 सितंबर, हैदराबाद
दक्षिण अफ्रीका सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टी20 1 अक्टूबर को गुवाहाटी में और तीसरा टी20 3 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद पहला वनडे 6 अक्टूबर को रांची में, दूसरा 9 अक्टूबर को लखनऊ में और आखिरी वनडे 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज
- पहला टी-20, 28 सितंबर, त्रिवेंद्रम
- दूसरा टी-20, 1 अक्टूबर, गुवाहाटी
- तीसरा टी-20, 3 अक्टूबर, इंदौर
वनडे सीरीज
- पहला वनडे, 6 अक्टूबर, रांची
- दूसरा वनडे, 9 अक्टूबर, लखनऊ
- तीसरा वनडे, 11 अक्टूबर, दिल्ली












Click it and Unblock the Notifications