IND vs ZIM, Pitch Weather: भारत-जिम्बाब्वे के आखिरी मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?

Zimbabwe vs India, 5th T20I: भारत (IND) और जिम्बाब्वे (ZIM) आज, 14 जुलाई को सीरीज के अंतिम और 5वें T20I मैच में आमने-सामने होंगे। ये मैच हरारे स्पॉट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 से शुरू होगा। भारत ने पहले ही एक मैच शेष रहते हुए 3-1 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। आइए सीरीज के अंतिम मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, चौथे मुकाबले में 10 विकेट की शानदार जीत के बाद वे अब इस लय को जारी रखना चाहेंगे। सीरीज में अब केवल एक मैच बचा है और भारत सीरीज जीतने की कगार पर खड़ा है। हालांकि, जिम्बाब्वे अपनी प्रतिष्ठा बचाने और क्लीन स्वीप से बचने के लिए हर संभव कोशिश करता नजर आएगा।

harare sports club

जिम्बाब्वे बनाम भारत की वेदर रिपोर्ट
भारत बनाम जिम्बाब्वे के अखिरी मैच में रविवार दोपहर को हरारे में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ह्यूमिडिटी लगभग 27 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान है, इसके साथ ही मध्यम हवा की गति 10 से 12 किमी/घंटा के बीच रहेगी। दर्शक पिछले मैच की तरह आज भी बिना किसी रुकावट के गेम का लुत्फ उठा सकेंगे।

जिम्बाब्वे बनाम भारत की पिच रिपोर्ट
पिछले चार मैच में हम देख चुके हैं कि पिच अब तक बेहतरीन रही है। यहां बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए खूब मौके मिले हैं। दोनों तरफ से स्पिनरों ने अच्छा योगदान दिया है, लेकिन तेज गेंदबाजों ने तुलनात्मक रूप से संघर्ष किया है।

भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल।

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, Dream11: भारत-जिम्बाब्वे के लास्ट मैच की ये बेस्ट ड्रीम टीम, हर खिलाड़ी करेगी प्वाइंट्स की बारिश

जिम्बाब्वे की टीम: वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, इनोसेंट कैया, अंतुम नकवी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+