IND vs WI 4th T20I: भारत vs वेस्टइंडीज के बड़े मुकाबले के अंदर चलेंगे ये 'मिनी बैटल', कौन मारेगा बाजी?
India vs West Indies T20I Series: किसी भी टीम के बीच होने वाले मुकाबले छोटे-छोटे मिनी बैटल के चलते और भी दिलचस्प बन जाते हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच में हमेशा ये छोटी-छोटी लड़ाईयां चलती रहती हैं।
एक समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैचों में सचिन बनाम लारा का मुकाबला बहुत चर्चित था। अब वेस्टइंडीज के साथ उस तरह के परंपरागत मैन टू मैन बैटल ज्यादा देखन के लिए मिलते, लेकिन हम आंकड़ों की नजर से आपके लिए ऐसी ही कुछ दिलचस्प टक्कर लेकर आए हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का चौथा मैच है जहां पर टीम इंडिया सीरीज को 2-2 से बराबर करने के इरादे से उतरेगी। यहां वेस्टइंडीज के जोशील युवा भारत के चुलबुले चहल के सामने खुद को साबित करने उतरेंगे।
चहल ने हेटमायर को टी20 इंटनरेशनल मुकाबलों में 24 गेंद फेंकी हैं, जिसमें 26 रन बने हैं और बल्लेबाज 3 बार आउट हुआ है। मजे की बात यह है कि हेटमायर इस जंग को हारना नहीं चाहते। उन्होंने चहल पर चौका एक नहीं लगाया, लेकिन छक्के दो बार लगाए हैं।
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के लिए शार्दुल ठाकुर की टीम इंडिया में जगह पक्की? पूर्व दिग्गज ने ऑलराउंडर को लेकर किया बड़ा दावा
ऐसे ही पूरी वेस्टइंडीज की टीम कुलदीप यादव से भी जंग करेगी। ये टीम टू मैन बैटल है, जहां कुलदीप ने कैरेबियन टीम के खिलाफ 28 ओवर फेंकते हुए 15 विकेट निकाले हैं, औसत मात्र 12.27 का है, स्ट्राइक रेट सिर्फ 11.20 का है और इकॉनमी 6.57 का है। ये बड़ा कमाल का आंकड़ा है!
ऐसे में वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन भारत को चुनौती देने की कोशिश करेंगे, जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 18 मैच खेलकर 34 के औसत, 136 के स्ट्राइक रेट से 5 अर्धशतकों के साथ 544 रन बनाए हैं। ये भी बढ़िया आंकड़ा है। इस सीरीज ने दिखाया भी है कि पूरन को शांत करना भारत के लिए सफलता की कुंजी है।












Click it and Unblock the Notifications