Ind Vs WI: विराट कोहली के पास डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करने का मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
India Vs West Indies, Virat Kohli Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 से 16 जुलाई 2023 को विंडसर पार्क डोमिनिका में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। मैच से पहले डोमिनिका की पिच पर भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही जमकर प्रैक्टिस करते नजर आए। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
कोहली पर रहेगी नजरें: विराट कोहली टेस्ट मैच में लगातार बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। साल 2019 के बाद से विराट कोहली की बल्लेबाजी टेस्ट में बेहद साधारण रही है। 23 नवंबर 2019 को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक जड़ा था। इसके बाद से वह शतक लगाने में सफल नहीं हो सके हैं।

वेस्टइंडीज में ऐसा है रिकॉर्ड: अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के मैदान पर ही लगाने का कारनामा किया था। लेकिन इसके अलावा उन्होंने वहां कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज में नौ टैस्ट मैच खेले हैं। 9 टेस्ट मैच की 13 पारियों में कोहली ने 435 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35.61 का रहा है।
डॉन ब्रैडमैन की बराबरी: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस सीरीज में विराट कोहली के पास डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करने का मौका होगा। अगर इस मैच में विराट कोहली शतक बनाने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर लेंगे। डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट में 29 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली के नाम अभी 28 शतक है।
फाइनल में रहे थे फ्लॉप: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कोहली से मैच के आखिरी दिन टीम को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन विराट कोहली एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। कोहली के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें भी टूट गई थी। ऐसे में विराट कोहली अब किसी तरह की गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। वह इस सीरीज के जरिए फॉर्म में वापसी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications