IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा कर पाएंगे कमाल? जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड
Virat Kohli vs Rohit Sharma records: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम एक बार फिर टेस्ट खेलने को तैयार है। भारत का सामना टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम से होना है। 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमों ने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।
विराट कोहली ने जड़ा है दोहरा शतक: वेस्टइंडीज की सरजमीं पर विराट कोहली ने एक दोहरा शतक लगाया है। कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा था। ऐसे में कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी पारी खेलने का मौका होगा।

जानिए कैसा है कोहली का रिकॉर्ड: वेस्टइंडीज की धरती पर साल 2011 में विराट कोहली ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने इस दौरान 35.61 की औसत से 463 रन बनाए हैं। इतने रन बनाने के लिए विराट कोहली ने 13 पारियां ली। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और अर्धशतक भी निकले थे।
2016 में जड़ा था दोहरा शतक: विराट कोहली ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक यादगार दोहरा शतक लगाने का काम किया था। विराट ने आखिरी बार साल 2019 में वेस्टइंडीज में जाकर टेस्ट मैच खेला था। विराट कोहली का यह वेस्टइंडीज में आखिरी टेस्ट दौरा हो सकता है। लिहाजा वह इस सीरीज को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।
रोहित शर्मा का बल्ला रहा है खामोश: वेस्टइंडीज की सरजमीं पर रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। साल 2016 के दौरान रोहित शर्मा ने यहां दो पारियां खेली थी। वेस्टइंडीज में रोहित शर्मा के नाम दो मैचों की दो पारियों में महज 50 रन है। ऐसे में रोहित की कोशिश अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की होगी। साल 2019 में वह वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट के लिए नहीं चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications