WI vs IND: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों पर रहेगी BCCI की नजर, खराब प्रदर्शन से खत्म हो सकता है करियर
India vs West Indies Test Series: बीसीसीआई (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। दोनों ही फॉर्मेट के लिए कप्तानी की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। टीम में खिलाड़ियों का चयन बहुत ही सोच-समझकर किया गया है, बोर्ड द्वारा एक संतुलित टीम बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। जहां अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं पर भी भरोसा जताया है।
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत टेस्ट सीरीज के साथ होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की करारी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरी टीम और चयनकर्ताओं को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

दरअसल, भारत को जिस आईसीसी ट्रॉफी का 10 साल से इंतजार था, टीम इंडिया उस खिताब के करीब आकर भी बहुत दूर रह गई। कारण था सीनियर खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन। साल 2013 में टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया था। तब से अब तक आईसीसी ट्रॉफी हाथ नहीं लगी।
ऐसे में अब वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाले कुछ भारतीय प्लेयर्स पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा, क्योंकि उनका खराब प्रदर्शन उन्हें टीम से बाहर कर सकता है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को भारी पड़ सकता है उनका खराब प्रदर्शन।
दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2023 में भी उन्हें संघर्ष करते हुए देखा गया। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहले उनकी कप्तानी में कुछ गलत फैसले लिए गए जोकि टीम की हार का बड़ा कारण बने और दूसरा उन्होंने बल्ले से भी सभी को निराश किया।
रोहित शर्मा पर होगा कप्तानी पारी खेलने का दबाव
फाइनल में हार के बाद रोहिश शर्मा आलोचकों के साथ-साथ बीसीसीआई के निशाने पर भी आ गए हैं। ऐसे में टेस्ट सीरीज में उन्हें कप्तानी पारी खेलनी होगी। रोहित यदि यहां बड़ी पारी खेलने से चूक जाते हैं, तब हो सकता है कि बीसीसीआई पर उनके खिलाफ बड़ा फैसला लेने का दबाव बने और 'हिटमैन' को टीम से बाहर होना पड़ सकता है।
जयदेव उनादकट पर भारी पड़ सकता है खराब प्रदर्शन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का टेस्ट और वनडे दोनों ही टीमों में चयन किया गया है। जयदेव पर भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। क्योंकि उनके द्वारा आईपीएल और रणजी दोनों में ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेलें हैं जिसमें 3 विकेट चटकाए हैं। अगर इस मौके को जयदेव गंवा देते हैं, तब टीम से उनकी छुट्टी हो सकती है।
नवदीन सैनी पर रहेगी चयनकर्ताओं की नजर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में चुना गया है। हाल ही में उन्होंने कोई भी ऐसा कमाल का प्रदर्शन नहीं किया है, जिसका यहां जिक्र किया जाए। नवदीन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया में बने रहने के लिए उन्हें इस दौरान कुछ कमाल करना होगा।
केएस भरत के पास टीम इंडिया में बने रहने का मौका
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। केएस लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में वह पहले ही अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश कर चुके हैं, हालांकि, इसके बाद भी बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने उनपर भरोजा जताया है, अगर इस बार भी वह बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके तब टीम इंडिया से उनका पत्ता कटना लगभत तय हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications