'इस उम्र में मतलब...,' West Indies के खिलाफ टेस्ट से पहले Ajinkya Rahane को किस पर आया गुस्सा?

India vs West Indies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होना है, जिसका पहला मैच डॉमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाना है। इस बीच रहाणे से एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान कुछ ऐसा पूछ लिया गया जोकि क्रिकेटर को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

रहाणे ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो पारियों में 89 और 46 रन बनाए, पिछले कुछ महीनों में दिखाया है कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन ने उनके खेल को और मजबूत बनाया और चयन समिति ने उन्हें वापसी का इनाम दिया।

Ajinkya Rahane

दरअसल, डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए एक रिपोर्टर ने 'इस उम्र में' उनकी वापसी के बारे में पूछ लिया। 35 साल की उम्र में वापसी के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रहाणे ने कहा कि वह अभी भी काफी युवा हैं। दरअसल, रहाणे ने चेहरे पर मुस्कान के साथ रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'इस उम्र में मतलब? मैं अभी भी जवान हूं। और मेरे अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।'

ये भी पढ़ें- West Indies के खिलाफ टेस्ट से पहले Virat Kohli ने अपने नाम की खास उपलब्धि, इस मामले में टॉप पर बनाई जगह

टीम इंडिया में अपने चयन का समर्थन करते हुए भारत के टेस्ट उप-कप्तान ने कहा कि 'मेरा आईपीएल अच्छा रहा, मैंने घरेलू क्रिकेट में भी रन बनाए। बल्लेबाजी के लिहाज से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला है। मैंने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है।' अभी मैं उस तरह की क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं जो मैं खेल रहा हूं और बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। प्रत्येक मैच मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और टीम के लिए भी महत्वपूर्ण है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+