Tilak Varma Profile: कभी बल्ला खरीदने के नहीं थे पैसे, आज बने टीम इंडिया 'तिलक'
Tilak Varma Profile in Hindi: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच के जरिए दो स्टार खिलाड़ियों को डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला और उन दो खिलाड़ियों के नाम हैं बल्लेबाज तिलक वर्मा और फॉस्ट बॉलर मुकेश कुमार, जिन्होंने अपने इस मौके को बिल्कुल भी बर्बाद नहीं होने दिया।

आपको बता दें कि तिलक ने इस मैच के जरिए अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला है तो वहीं मुकेश का भी ये पहला टी 20 मैच था। तिलक मैदान में काफी फिट नजर आए और पहले ही मैच में उन्होंने अपने खेल से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
पहले ही मैच में तिलक वर्मा ने जमाया रंग
तिलक ने 39 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल हैं। यही नहीं उन्होंने फिल्डिंग में भी कमाल किया और जिस अंदाज में उन्होंने जॉनसन चार्ल्स को आउट किया, वो भी अपने आप में खास है।
चारों ओर केवल तिलक वर्मा के ही चर्चे
फिलहाल टीम इंडिया की हार के बाद भी चारों ओर केवल तिलक वर्मा के ही चर्चे हैं। हालांकि उनका हैदराबाद की धरती से पोर्ट ऑफ स्पेन तक पहुंचने तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है।
गरीबी में गुजरा तिलक वर्मा का बचपन
बेहद ही कठिन संघर्ष के बाद तिलक आज टीम इंडिया के हिस्सा बने हैं। 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में जन्मे तिलक के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, उनके पिता बिजली का काम करते हैं और उनकी पूरी फैमिली किराए के छोटे से मकान रहा करती थी।
तिलक के पास कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे
क्रिकेट का शौक तिलक को बचपन से ही था लेकिन उनके इस शौक को पूरा करने के लिए काफी पैसे चाहिए थे, जो कि उनके घरवालों के लिए मुश्किल था।लेकिन कहते हैं ना जिनकी मदद कोई नहीं करता उनकी मदद खुदा करता है और यही हुआ तिलक के साथ।
उधार के बल्ले से जड़ा शतक और मचाया धमाल
एक दिन टेनिस बॉल से खेलते हुए उन्हें कोच सलाम बयाश ने देखा और वो समझ गए कि ये वो हीरा है, जिसे अगर सही से तराशा गया तो एक दिन जरूर देश का नाम रौशन करेगा। उन्होंने तिलक को कोचिंग फ्री में देनी शुरू की और उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2021-22 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार 180 रन बनाए, वो भी उधार के बल्ले से क्योंकि तब तक अपना बैट खरीदने के लिए तिलक के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।
मेहनत के दम पर बनाई पहचान
लेकिन यहीं से उनकी किस्मत ने बड़ा टर्न लिया ये आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की ओर से चुन लिए गए, जहां इनका प्रदर्शन शानदार रहा और इस सीजन के 11 मैचों में 343 रन ठोंके। इसी खेल के दम पर ही उनकी एंट्री टीम इंडिया में हुई और पहले ही मैच में उन्होंने साबित किया कि उन पर भरोसा करना गलत नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications