IND vs WI: रोहित शर्मा ने सरेआम बीच मैच में ईशान किशन को लगाई फटकार, जानें आखिर क्या है पूरा मामला
India Vs West Indies, Rohit Sharma on Ishan Kishan: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शानदार तरीके से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की कोशिश अब दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। जबकि वेस्टइंडीज की नजरें वापसी पर होगी।
रविचंद्रन अश्विन ने किया कमाल: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में अश्विन को टीम में जगह नहीं देने पर कई तरह सवाल उठे थे। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन ने पहले ही मैच में 12 विकेट झटककर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अश्विन ने पहली पारी में पांच तो वहीं दूसरी पारी में सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

कप्तान रोहित को आया गुस्सा: ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। लेकिन पहले ही मैच में वह कप्तान रोहित शर्मा के गुस्सा का शिकार बन गए। मैच के दौरान रोहित शर्मा ईशान किशन को फटकार लगाते नजर आए। ईशान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन अपनी पारी में वह सिर्फ एक रन ही जोड़ सके।
किशन की बल्लेबाजी से खुश नहीं रोहित: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली थी। ऐसे में ईशान किशन के पास खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका था। लेकिन ईशान ने 20 गेंदों में सिर्फ एक रन ही बनाया। किशन की बल्लेबाजी देख कप्तान रोहित खुश नजर नहीं आए और उन्होंने ड्रेसिंग रूम से ही हाथ का इशारा देकर पारी की घोषणा कर दी।
इस वजह से रोहित को आया गुस्सा: रोहित ने ईशान को इशारा करके जल्दी से अपना खाता खोलने के लिए कहते नजर आए। लेकिन ईशान किशन ने अपना पहला रन बनाने में काफी वक्त लगा दिया। जिसे देख कप्तान रोहित शर्मा गुस्से से आग बबूला हो गए। उन्होंने जीत के बाद कहा कि वह बस ईशान किशन के बल्ले से रन का इंजार कर रहे थे। क्योंकि वह चाहते थे कि डेब्यू में ईशान बल्ले से अपना पहला टेस्ट रन बनाए। लेकिन ईशान ने ऐसा करने के लिए काफी समय ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications