IND vs WI: मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा! जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

West Indies vs India, 1st ODI playing XI: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए सभी वनडे मुकाबले बेहद अहम होने वाले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद भारत की कोशिश अब वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी।

वर्ल्ड कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज: वेस्टइंडीज को टीम को अपने घर पर मैच खेलने का फायदा मिल सकता है। वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में शर्मनाक रहा था। टीम को आयरलैंड, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली हार ऐसा होगा, जब वेस्टइंडीज की टीम इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

 West Indies vs India

वेस्टइंडीज को मिल सकता है फायदा: वेस्टइंडीज की टीम को अपने घर पर खेलने का फायदा मिल सकता है। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की कोशिश सीरीज के पहले मैच को जीतने की होगी। दोनों टीमों के बीच 139 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से वेस्टइंडीज की टीम ने 63 जबकि भारत ने 70 मैचों में जीत हासिल की है। हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी है और मौजूदा टीम और स्थिति को देखते हुए भी भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत दिखाई पड़ रही है।

फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी: भारतीय टीम के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। टेस्ट सीरीज में टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तीन पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ने का काम किया है। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शतक जड़कर फॉर्म में लौट चुके हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के पास भारतीय मजबूत बल्लेबाजी को रोकने की कड़ी चुनौती होगी।

वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग इलेवन: वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच से पहले भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर वसीम जाफर ने टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। वसीम जाफर ने पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मौका दिया है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+