IND vs WI: जानें कहां देख सकेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले, कब और कहां होंगे मैच
नई दिल्ली, 25 जून: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर है। यूरोप के इस टूर पर भारत को टेस्ट मैच सहित कुछ सीमित ओवरों के मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के लिए रवाना हो जाएगी। कैरेबियाई दौरे पर भी टीम इंडिया को सफेद गेंद सीरीज खेलनी है।

आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है
यह आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि भारत में क्रिकेट फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर वेस्टइंडीज के भारत दौरे के पूरे एक्शन को देख सकते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी जानकारी जारी कर दी है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए फोकस के तौर पर टीमों को ज्यादातर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही अधिक खेलने हैं। कैरेबियाई टूर पर भी पांच ऐसे मुकाबले होंगे।

व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी
भारतीय प्लेयर फिलहाल 17 जुलाई तक इंग्लैंड में रहेंगे जहां वे पिछले साल का रीशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच खेलेंगे जिसके बाद व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। द मेन इन ब्लू इसके बाद सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए कैरेबियाई द्वीपों के लिए रवाना होगा। इन द्वीपों को मिलाकर ही संयुक्त तौर पर वेस्टइंडीज बनता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 22 जुलाई से 7 अगस्त तक तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और पांच टी 20 आई मुकाबले खेलने हैं।

सीधा प्रसारण केवल डीडी स्पोर्ट्स पर
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "जुलाई 2022 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे के सभी क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण केवल डीडी स्पोर्ट्स पर ही उपलब्ध होगा। डीडी स्पोर्ट्स जुलाई दौरे के सभी भारत-वेस्टइंडीज मैचों का प्रसारण डीडी फ्रीडिश के अलावा सभी केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर करेगा।
विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि "क्रिकेट मैचों के लाइव प्रसारण के अलावा, डीडी स्पोर्ट्स विशेषज्ञों और क्रिकेट हस्तियों के साथ प्री-मैच और पोस्ट-मैच विश्लेषण पर आधारित विशेष शो भी प्रसारित करेगा।"
Recommended Video

दौरे का प्रोग्राम-
वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन एकदिवसीय मैच 22, 24 और 27 जुलाई को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे। जहां तक टी20 का सवाल है, पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
दूसरा और तीसरा गेम 1 और 3 अगस्त को वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला जाएगा। इसके बाद का एक्शन यूएसए में देखने को मिलेगा क्योंकि अंतिम दो टी20 6 और 7 अगस्त को फ्लोरिडा के लॉडरहिल के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications