'ऋषभ पंत ने मेरी काफी मदद की, उन्हें 'थैंक्यू' कहूंगा', ताबड़तोड़ पारी के बाद ईशान ने खोला बड़ा राज
IND vs WI Test 2023 2nd Test Day-4 Highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 8 विकेट की जरूरत है। भारत के तेज गेंदबाज आखिरी दिन जल्द से जल्द विकेट झटककर वेस्टइंडीज को ऑल आउट करना चाहेगी।
ईशान किशन ने किया कमाल: भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तेज तर्रार बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे और इसके बाद से ही वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। ऐसे में ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट पंत के अंदाज में ही बल्लेबाजी की। ईशान किशन ने टेस्ट में टी-20 की तरह बल्लेबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया।

टेस्ट में पहला अर्धशतक: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट के ज़रिए डेब्यू करने वाले ईशान किशन ने अर्धशतक जमाया। अपने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ईशान ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन की इस पारी से कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के सभी सदस्य खुश नजर आए। वहीं ईशान किशन ने अपनी इस पारी का श्रेय ऋषभ पंत को दिया।
ऋषभ पंत को कहा शुक्रिया: दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी इस पारी के लिए ईशान किशन ने ऋषभ पंत को थैंक्यू कहा। ईशान ने कहा कि मैं यहां से पहले एनसीए में था। पंत भी वहां था। वह जानता है कि मैं कैसे खेलता हूं। हम एक दूसरे को अंडर-19 से जानते हैं। मैं यह भी चाहता था कि कोई मुझे मेरी बल्लेबाजी के लिए गाइड करे और पंत ने बिल्कुल ऐसा ही किया, इसके लिए मैं उसका शुक्रगुजार हूं।
ऋषभ पंत के बैट से जड़ा अर्धशतक: ईशान किशन इस पारी में ऋषभ पंत का बल्ला लेकर मैदान में उतरे थे। पंत के बल्ले से लगातार दो छक्कों के साथ ईशान ने सिर्फ 33 गेंदों में टेस्ट करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया। इस दौरान ईशान किशन ने ऋषभ पंत की तरह ही एक हाथ से छक्का लगाकर फैंस को उनकी याद दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications