वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के बाद भी भारत से छीन सकता है नंबर-1 का ताज, जानें इसके पीछे की वजह
India Vs West Indies, World No 1 Test Spot: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह बना ली है। भारत के बाद नंबर दो के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। वेस्टइंडीज को हराकर भारत रैंकिंग में टॉप पर बरकरार रहना चाहेगी। लेकिन भारत दो मैच जीतने के बावजूद नंबर वन की पोजिशन से हट सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के पास मौका: अगर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को 4-1 से हराने में कामयाब रहता है। तो ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएगी। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीन में से दो मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की है। अब 19 जुलाई से मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट की शुरुआत होनी है, जिस पर फैंस की निगाहें बनी हुई है।

ड्रॉ होने पर क्या होगा: अगर भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होता है तो भी भारत के पास नंबर वन पर आने का मौका नहीं होगा। अगर भारत अपना अगला मैट ड्रॉ पर खत्म करता है तो ऑस्ट्रेलिया को टॉप पर पहुंचने के लिए इंग्लैंड को 3-1 से हराने की जरूरत होगी। अगर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बाकी बचे दो टेस्ट ड्रॉ रहते हैं तो भी ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर आ जाएगी।
भारत के पास 121 प्वाइंट्स: भारत के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक 121 प्वाइंट्स है। यही वजह है कि भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है। वहीं पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 116 प्वाइंट है और वह आने वाले दिनों में तीन टेस्ट मैच और खेलने वाली है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज कम से कम 3-2 के अंतर से जीतती है। इस स्थिति में भी वह पहले स्थान पर अपनी जगह बना लेगी।
भारत की नजरें जीत पर: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतने की होगी। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले मैच में शतक जड़कर अपने फॉर्म का परिचय दिया था, जिसे वो दूसरे मैच में भी बरकरार रखना चाहेंगे। दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से एक बार फिर बड़े रनों की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications