IND vs WI: वनडे-टी20 में भारत आगे, टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज ने चौंकाया, इतने मैच जीते हैं
India vs West Indies head to head: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में खेलने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से अगले असाइनमेंट के लिए तैयार है। टीम इंडिया इस बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। वेस्टइंडीज के घर में जाकर भारतीय टीम खेलने वाली है। अगले महीने यह दौरा होना है।
टीम इंडिया तीनों प्रारूप में वहां खेलेगी। सबसे पहले टेस्ट मैच होने हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से होगा। टेस्ट के बाद वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें तीन मुकाबले होंगे। टी20 क्रिकेट में मैच ज्यदा रखे गए हैं। पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यहाँ दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में बताया गया है।

टेस्ट क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज
पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज की टीम उतनी तगड़ी नहीं रही है लेकिन पहले काफी खतरनाक हुआ करती थी। वेस्टइंडीज के टेस्ट आंकड़े भारत से काफी ज्यादा बेहतर हैं। दोनों टीमों के बीच रेड बॉल प्रारूप में अब तक कुल 98 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम को 22 मैचों में जीत मिली है। विंडीज ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है।46 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। विंडीज ने अपने घर में 16 मैच जीते हैं। भारत ने 13 मैच घर में जीते हैं। भारत में आकर विंडीज ने 14 मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में जाकर 9 ही मैच अपने नाम किये हैं।
वनडे में भारत और वेस्टइंडीज के आंकड़े
इस मामले में भारतीय टीम ने बाजी मारी है। पचास ओवर के प्रारूप में भारतीय टीम आगे है। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक कुल 139 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 70 मैचों में जीत दर्ज की है। विंडीज ने कुल 63 मुकाबले अपने नाम किये हैं। 4 मैच ऐसे रहे हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकला। 2 मैच टाई भी रहे हैं। भारत ने अपने घर में 32 और विंडीज ने अपने घर में कुल 20 मुकाबले जीते हैं। वेस्टइंडीज ने भारत में आकर 28 मैच जीते हैं और भारत ने वहां जाकर 19 मैच अपने नाम किये हैं।
टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों की स्थिति
इधर भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने विंडीज की धज्जियां उड़ाकर रख दी है। इस प्रारूप में दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले खेले है। टीम इंडिया ने कुल 17 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को महज 7 बार जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है। एक मुकाबला अनिर्णीत रहा है।












Click it and Unblock the Notifications