कैरेबियन पर 'किंग' से नहीं मिले तो ट्रिप अधूरी है, हार्दिक पांड्या ने शेयर की तस्वीरें, हुई वायरल
नई दिल्ली, 5 अगस्त: भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। जब पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पांड्या बंधुओं के साथ खेला करते थे तो उनका कहना था कि वे तीनों मिलकर मुंबई इंडियंस के इंजन का निर्माण करते हैं। हालांकि गत आईपीएल में दो नई टीमों के बनने के बाद यह तिकड़ी आपस में बिछड़ चुकी है।

हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडियन पहले माना जाता है और बाद में इंडियन
पोलार्ड को जहां मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया तो वही हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन नेऔर क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने ले लिया। इन सब चीजों से हटकर पांड्या बंधुओं और पोलार्ड की दोस्ती काफी लंबी है और यह आगे भी चलती रहेगी। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या में और कैरेबियाई खिलाड़ियों में काफी समानता पाई जाती है। वह शांत हैं, कूल रहते हैं और उनके अंदर एक लड़कपन देखने को मिलता है। इसके चलते हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडियन पहले माना जाता है और बाद में इंडियन।

कीरोन पोलार्ड को किंग कहकर संबोधित किया
29 साल के हार्दिक पांड्या की कैरेबियन लैंड पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज में मौजूद है जहां हार्दिक पांड्या टी20 श्रृंखला का हिस्सा है और उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से कुछ टाइम निकालकर पोलार्ड के घर पर विजिट किया। इस दौरान बड़ौदा के ऑलराउंडर ने ट्वीट किया जहां पर वह कुछ तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं और पोलार्ड को उन्होंने किंग कहकर संबोधित किया है।

कैरेबियन ट्रिप किंग के घर जाए बिना अधूरी है
यहां पर हार्दिक पांड्या कहते हैं कि कोई भी कैरेबियन ट्रिप किंग के घर जाए बिना अधूरी है। वो मेरे फेवरेट है और उनकी फैमिली खूबसूरत है। हार्दिक पांड्या ने बाद में कहा कि मेरे भाई आपने मुझे इतनी अच्छी तरीके से होस्ट किया इसके लिए आपका धन्यवाद।
इस दौरान आप पोलार्ड की फैमिली के साथ हार्दिक पांड्या को देख सकते हैं जहां दोनों खिलाड़ियों ने ब्लैक कलर का बनियान पहन रखा है। दूसरे फोटो में पोलार्ड 3 बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की तारीफ की
क्रिकेट की बात करें तो भारत के उप कप्तान ने राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को इस बात का क्रेडिट दिया है कि उन्होंने खिलाड़ियों में आजादी की भावना पैदा करने का काम किया ताकि मैं खुलकर खेल सके और कभी भी अपने कप्तान के साथ बातचीत कर सकें। हार्दिक कहते हैं कि इसके बाद आपके पास काफी लचीलापन और खुलकर खेलने की आजादी मौजूद रहती है। यही वजह है कि रोहित मजबूत कप्तान है। भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रंखला में फिलहाल 2-1 से बढ़त हासिल की हुई है।












Click it and Unblock the Notifications