WI vs IND: बेटे को 'गोद' में लिए ड्वेन ब्रावो ने स्वैग से किया भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत, देखें वीडियो
India vs West Indies 3rd ODI, Dwayne Bravo video: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच मंगलवार को खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला फाइनल की तरह होने वाला है। तीसरे मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। साल 2006 में भारत आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज हारा था और उसकी कोशिश इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी।
पहले दो मैच रहे रोमांचक: इस सीरीज में खेले गए पहले दोनों ही मुकाबले रोमांचक रहे थे। दोनों ही वनडे मैच लो स्कोरिंग रहा और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने इसमें जीत हासिल की। भारत ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था जबकि विंडीज ने दूसरे वनडे में छह विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में अब तीसरा वनडे मुकाबला दोनों ही टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है।

ड्वेन ब्रावो ने किया वेलकम: भारतीय टीम मंगलवार को अंतिम वनडे के लिए त्रिनिदाद में पहुंच गई है। टीम होटल में चेक-इन करते समय महान क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो अपने बेटे के साथ भारतीय खिलाड़ियों का वेलकम करते नजर आए। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ड्वेन ब्रावो के बेटे से हाथ भी मिलाया। जबकि रवींद्र जडेजा अपने आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के इस साथी के साथ को गले लगाया।
वीडियो हो रहा वायरल: ड्वेन ब्रावो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर से हाथ मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों का ब्रावो से मिलने का वीडियो बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ब्रावो ने इनमें से अधिकतर भारतीय क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। ऐसे में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी उनके दोस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications