फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा दमदार मुकाबला जानिए इस टी20 सीरीज के अब तक के टॉप परफॉर्मर कौन हैं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में पांच मैचों की T20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने के इरादे से उतरेगी। भारत इस मैच में जीत के साथ सीरीज को 2-2 से बराबर करेगा।

अगर बाजी वेस्टइंडीज के हाथ लगी तो यह सीरीज रोवमैन पावेल एंड कंपनी के नाम हो जाएगी, जबकि एक मैच शेष रहेगा। ऐसे में ये सीरीज जब बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है, तो देखते हैं अब तक हुए तीन मैचों में किसने टॉप परफॉर्म किया है।

 India vs West Indies 4th T20I: Know the top performer of this series

T20 सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तिलक वर्मा टॉप पर रहे हैं जिन्होंने 3 मैचों में 69.50 के औसत के साथ 139 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भी इस सीरीज में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और तीन मैचों में 42.66 की औसत के साथ 128 रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज कप्तान रोवमैन पावेल ने बहुत जोरदार प्रदर्शन किया है और तीन मैचों में 54.50 की औसत के साथ 109 रन बनाए हैं, जहां उन्होंने कुछ बेहतरीन फिनिशिंग की है।

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम के साथ कोच बनकर आयरलैंड नहीं जाएंगे लक्ष्मण, इस दिन उड़ान भरेगी टीम इंडिया

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज के बॉलर की तुलना में भारतीय गेंदबाजों ने अधिक विकेट लिए हैं लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की है। कुलदीप यादव सबसे प्रभावशाली रहे हैं जिन्होंने 2 पारियों में 12 की औसत के साथ 4 विकेट लिए हैं।

कुलदीप के साथी और एक और भारतीय कलाई स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 3 पारियों में 19 की औसत के साथ 4 विकेट लिए हैं। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी मध्यम गति की बॉलिंग से फिर से प्रभावित करते हुए तीन पारियों में 20 की औसत से 4 विकेट चटकाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+